
ओउमाश्रय में लायंस क्लब आमेर फोर्ट जयपुर ने संकल्प यज्ञ में आहुतियां देकर होली दहन वने हवन हो विषाणु दमन पत्रक का लोकार्पण किया।
होलिका दहन सामूहिक सर्वकल्याण कारी ऋतु परिवर्तन जनित संक्रामक रोगों को दूर करने की सनातन यज्ञीय परम्परा – ” यश”
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
जयपुर, लायंस क्लब आमेर फोर्ट सदस्यों ने शिव विहार कालोनी मुहाना जयपुर स्थित निराश्रित जन सेवा यज्ञ एवं संस्कारित पीढ़ी निर्माण की त्रिवेणी ओउमाश्रय सेवा धाम में संकल्प यज्ञ में आहुतियां देकर होली दहन वने हवन हो विषाणु दमन पत्रक का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम संयोजक श्रीमति प्रतिभा पालीवाल ने बताया कि इस अवसर पर ओउमाश्रय संस्थापक वैदिक चिंतक यशपाल यश ने यज्ञ में आहुतियां दिलवाई।
यश ने कहा कि होलिका दहन सामूहिक सर्वकल्याण कारी ऋतु परिवर्तन जनित संक्रामक रोगों से वचने हेतु यज्ञीय सनातन परंपरा है।
यश ने कहा नयी फसल की खुशी और ईश्वर के लिए कृतज्ञता व्यक्त करने का उल्लास मय पर्व है।
श्रीमति पालीवाल ने बताया कि होली दहन को यज्ञ वनाने तथा इसकी पवित्रता वढाने एवं अनेक बीमारियों के जानलेवा घातक वायरस से बचाने घी हवन सामग्री हल्दी पाउडर कपूर लौंग तथा नीम सफेदा तथा आंक पत्ते आदि औषधीय पदार्थ डालने और डलवाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 323 E1 के वीडीजी प्रथम डॉक्टर आशुतोष वशिष्ठ लायंस क्लब अम्बर फोर्ट की श्रीमती अर्पिता कोषाध्यक्ष चन्द्रेश्वर सुनिल सोनी श्रीमति श्रीमती सीमा खंडेलवाल श्रीमती निर्मला नाटाणी आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्लव सदस्यों ने ओउमाश्रय को चादर दोहर साड़ियां तथा टी शर्ट तथा खाद्य सामग्री घी तेल चावल मसाले दाले सभी ने भैट किए। डॉ प्रमोद पाल ने ओउमाश्रय परिवार की ओर से धन्यवाद दिया ।


