
रिपोर्टर– तहसील प्रभारी जे पी कुशवाहा
श्री चतुर्भुजी नाथ मंदिर की भूमि के अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
धुरियापार गांव की डेमोग्राफी बदलने के लिए प्लाटिंग कर बाहरी लोगों को बसाने की चल रही कवायद
बिगत दो वर्षों से शासन – प्रशासन से
न्याय की गुहार लगा रहे ग्राम वासी
गोला (गोरखपुर)
गोला तहसील क्षेत्र के धुरियापार गांव में स्थित श्री चतुर्भुजी नाथ मंदिर की जमीन के अवैध कब्जे को लेकर गांव का माहौल गरमा गया है। धुरियापार के ग्रामीण भूमाफियाओं के विरुद्ध सड़क पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया।
धुरियापार स्थित चतुर्भुजी नाथ मंदिर यहां का प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है ।जिसकी स्थापना स्थापना वर्ष 1938 में हुई थी। वर्तमान समय में उक्त प्राचीन एवं सुप्रसिद्ध चतुर्भुजी नाथ मंदिर के सहन, बाग व फुलवारी की जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है।जिसकी शिकायत ग्राम वासी पिछले लगभग 2 वर्षों से उपजिलाधिकारी गोला , एसएसपी गोरखपुर, जिलाधिकारी गोरखपुर, मंडल आयुक्त एवं मुख्यमंत्री जनता दरबार तक अपनी गुहार लगा रहे हैं। अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुयी। परिणाम स्वरूप जनता अब सड़क पर उतर गई है। प्रदर्शनकारियों क्या कहना है कि प्रशासन के कुछ कर्मचारी भू माफिया से साठ- गांठ कर अतिक्रमणकारियों को मंदिर की जमीन पर कब्जा करने में मदद कर रहे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन द्वारा मना करने के बावजूद अतिक्रमणकारी हावी है और मंदिर के जमीन को कब्जा करने की कोशिश जारी है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि एक भूमाफिया द्वारा धुरियापार गांव की डेमोग्राफी बदलने के उद्देश्य से मंदिर के पीछे की जमीन को खरीद कर उसकी प्लाटिंग की जा रही है। परंतु आबादी होने व मुख्य मार्ग पर जाने का कोई रास्ता न होने के चलते मंदिर की जमीन को अवैध ढंग से ब�


