
किसान सम्मेलन की तैयारी के लिए बानगंगा पर हुई बैठक।
शोहरतगढ़। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में 27 और 28 तारीख को बांसी विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित किसान सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए बानगंगा बैराज पर सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर किसानों को सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि किसान देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, उनके अधिकारों और समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी निरंतर संघर्ष करती रही है। यह सम्मेलन किसानों की आवाज को बुलंद करने का मंच बनेगा।
इस दौरान शोहरतगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह सहित मुरली मिश्रा, प्रदीप पथरकट, धीरेंद्र यादव, राममिलन भारती, रामसेवक लोधी, अखिलेश मौर्या, रामू यादव, वीरेंद्र त्रिपाठी, हरिनारायन यादव, मनोज, आसिफ, हरिद्वार, सर्वेश जायसवाल, मुकुल, दिनेश, घनश्याम मिश्र, सुदामा, डब्लू सिंह, गुड्डू सिंह, अजमत मलहू, रामदीन, सलीम इजहार, सूरज त्रिपाठी, राधेश्याम, रामसहाय यादव, मैनुद्दीन, अफजल, भगवान दास यादव, जवाहर यादव, जोखन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
फोटो…..।


