Advertisement

बिजेपी नेता श्याम जायसवाल ने शोहरतगढ़ विधानसभा के दर्जनों गाँवों में किया जनसम्पर्क


बिजेपी नेता श्याम जायसवाल ने शोहरतगढ़ विधानसभा के दर्जनों गाँवों में किया जनसम्पर्क

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

मंगलवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के शोहरतगढ़ मंडल में भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद एवं समर्थन प्राप्त किया। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।
जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम चौड़ार, देवीनगर, मुसहरी चौराहा, रमवापुर खास, अगया खुर्द, सीतारामपुर, भगवानपुर चौराहा, पल्टादेवी, दत्तपुर, भदाव चौराहा, सियांव नानकार, रमवापुर नानकार सहित अन्य गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित किया और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान मंडल महामंत्री अभिषेक चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण पाल चौधरी, सेक्टर अध्यक्ष सुधाकर गिरी, भोला मिश्रा, राम लखन उपाध्याय, अंकुश यादव, बूथ अध्यक्ष शशि कुमार, राम अचल चौधरी, शिवकुमार चौधरी, सरजू प्रकाश, सूर्य प्रकाश चौधरी, रामसुभग चौरसिया, दिलीप चौरसिया, रामजी चौरसिया, पिंटू साहनी, बृजेश विश्वकर्मा, राम बहादुर चौधरी, अवधेश कुमार प्रजापति, विनय पांडे, चंद्रशेखर तिवारी, विनोद मिश्रा, चंद्रिका गौतम सहित कई सम्मानित कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Janta Ka Sach News