
टीईटी अनिवार्यता के विरुद्ध शिक्षकों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध
जागरण संवाददाता, शोहरतगढ़ :
शिक्षक पात्रता (टीईटी) परीक्षा उत्तीर्ण करने के विरोध में शिक्षकों ने बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।शोहरतगढ़ ब्लाक संसाधन केंद्र अंतर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के सभी शिक्षकों ने सोमवार को टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ( टीएफआई) के आह्वान पर सोमवार को विद्यालय में बाहों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए शिक्षण कार्य किया। टीईटी के अनिवार्यता को लेकर शिक्षक पिछले कई दिनों से आंदोलन को गति देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।बेसिक शिक्षक संघ के जिला प्रचार मंत्री मुस्तन शेरूल्ला ने कहा कि टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया के निर्देश पर प्रदेश भर के शिक्षक तीन दिन तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे।ब्लाक इकाई अध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि शासन ने टीईटी की अनिवार्यता को निरस्त नहीं किया शिक्षक संघर्ष करते रहेंगे।कहा कि सरकार ने इसपर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो शिक्षक धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे।इस दौरान काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाऐं उपस्थित रहीं।


