Advertisement

*नफर वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी: पनियरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपित पकड़े गए*

*नफर वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी: पनियरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपित पकड़े गए*

महराजगंज, 23 फरवरी 2026।
पनियरा थाना पुलिस ने लंबित वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार मुकदमा अपराध संख्या 122/90, धारा 379 व 506 भा.दं.वि. तथा एफ एक्ट से संबंधित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।

गिरफ्तार आरोपितों में

सनत पुत्र रामदरश, निवासी लक्ष्मीपुर, उम्र लगभग 41 वर्ष

चिनगारी पुत्र नन्दू केवट, निवासी दौलतपुर नर्सरी, उम्र लगभग 58 वर्ष

तथा दो महिलाएँ, निवासी रुदलापुर

शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपितों को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News