
*बूथ संख्या 275, 276 व 277 पर विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया*
धर्मशाला बाजार वार्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय बाबीना रोड (भैंसा खाना परिसर) में बूथ संख्या 275, 276 एवं 277 पर निर्वाचन आयोग से प्राप्त नोटिसों के संबंध में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मतदाताओं के नाम, माता/पिता के नाम में अंतर, माता-पिता की आयु में विसंगति, मतदाता के नाम में मिसमैच तथा अंतिम SIR (Special Summary Revision) के साथ अनमैप्ड नोटिसों की गहन जांच की गई।
अभियान के तहत संबंधित मतदाताओं को खोजकर उनके पते पर पहुंचने का प्रयास किया गया और उन्हें प्राप्त नोटिस के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही, नोटिस के साथ संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को जमा करवाए गए।
जो मतदाता निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हो सके, उन्हें दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर समय पर नोटिस का उत्तर देने की अपील की गई, ताकि उनके मतदाता विवरण में आवश्यक संशोधन सुनिश्चित किया जा सके।
इस विशेष पहल का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है, जिससे आगामी निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हो सके।
*जिला रिपोर्टर मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


