Advertisement

*सोनौली बॉर्डर पर मानव तस्करी रोकने को कोर कमेटी की मासिक बैठक आयोजित*

*सोनौली बॉर्डर पर मानव तस्करी रोकने को कोर कमेटी की मासिक बैठक आयोजित*

महराजगंज, 22 फरवरी 2026। थाना सोनौली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी सोनौली में मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर कोर कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला उपनिरीक्षक प्रिया तिवारी ने की। इसमें भारत और नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर हो रही क्रॉस बॉर्डर ट्रैफिकिंग के मामलों की पहचान, नियमित निगरानी, सुरक्षित रेस्क्यू एवं कानूनी प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित विभागों के साथ समन्वय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
महिला उपनिरीक्षक प्रिया तिवारी ने कहा कि बॉर्डर क्षेत्र में सतत निगरानी और जागरूकता अभियानों के माध्यम से बाल अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। वहीं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की मानव तस्करी रोधी इकाई के उपनिरीक्षक ने बताया कि विभिन्न संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराध को रोकने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
बैठक में पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, शाखा नौतनवा द्वारा संचालित ‘सुरक्षित शैशव’ कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु से जेम्स तथा कोलकाता से श्रीविद्या ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि बेहतर और त्वरित संचार तथा आपसी सामंजस्य से ही मानव तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
इस अवसर पर एसएसबी की 22वीं व 66वीं बटालियन, नेपाल पुलिस, माईती नेपाल, पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति तथा सर्वहितकारी सेवा संस्थान के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News