
।*
* जिला संवाददाता अर्जुन सिंह संत कबीर नगर 21 फरवरी 202 26)।* प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जनपद संत कबीर नगर में 15566 किसानों को खरीफ 2025 फसल क्षतिपूर्ति के रूप में रूपए 01 करोड़ 71 लाख एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना अंतर्गत 85 किसानों को रूपए 04 करोड़ 14 लाख 20 हजार सहायता धनराशि के रूप में आज मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में हस्तांतरित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी द्वारा कृषक दुर्घटना सहायता धनराशि के लाभार्थी को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी न्यायिक मेहदावल, उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी सहित जनपद के सम्मानित किसान आदि उपस्थित हुए।
*


