
डीएम ने थाना मेंहदावल का किया निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश अर्जुन सिंह
संतकबीरनगर। द्वारा थाना मेंहदावल का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों एवं अभिलेखागार का गहन निरीक्षण किया गया ।
मिशन शक्ति केन्द्र व महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी विवादों का जायजा लिया गया साथ ही महिला हेल्प डेस्क/पिंक बूथ पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।
जिलाधिकारी ने FIR रजिस्टर, विवेचना से संबंधित अभिलेख, मालखाना रजिस्टर का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना शस्त्रों के रखरखाव का भी निरीक्षण किया गया ।
जिलाधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों को जनता से संवाद कर जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्यवाही तथा निष्पक्ष पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया । साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, रात्रि गश्त प्रभावी करने एवं अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह, थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।


