Advertisement

विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी के उपस्थिति में डीएम द्वारा मेहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुनी गई फरियादियों की शिकायतें।


विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी के उपस्थिति में डीएम द्वारा मेहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुनी गई फरियादियों की शिकायतें।

जनता की शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता-विधायक

अधिकारीगण अपने विभाग से संबंधित प्रकरणों,संदर्भों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करें निस्तारण – डीएम।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनपद के तीनों तहसीलों में कुल 145 फरियादियों के विभिन्न मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्रों की हुई सुनवाई, 26 प्रकरणों का कराया गया तत्काल निस्तारण, 13 मामलों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण हेतु भेजी गई टीम।

डीएम ने मेहदावल तहसील के सभी पटलों,अनुभागों का किया निरीक्षण, पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रखरखाव, साफ-सफाई सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अजय मिश्रा
संत कबीर नगर 21 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुला कर तत्काल निस्तारित करने अथवा भूमि विवाद अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिये।
आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी नें कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति शासन बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने पर जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
मेहदावल तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 62 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से जिलाधिकारी द्वारा 09 प्रार्थना पत्रों का संबंधित राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभागीय अधिकारियों से प्रकरण की विस्तृत जानकारी लेते हुए तत्काल निस्तारित करवाया गया। जिलाधिकारी द्वारा 07 प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी,कर्मचारी की टीम भेजी गई। शेष प्रकरणों को जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए तत्काल कार्यवाही कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, उप जिलाधिकारी मेंहदावल संजीव राय, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) रविकांत चौबे, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस के जनसुनवाई के पश्चात तहसील मेहदावल के सभी कार्यालयों पटलों का सघन निरीक्षण करते हुए सम्बंधित अधिकारियों पटल सहायकों से पूछताछ करते हुए व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन आदि के बारे में जानकारी ली गयी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिदायत दिया कि आमजन द्वारा जो शिकायतें दर्ज कराई जाती है उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। कार्यालय में विभिन्न पटलों पर पत्रावलियों का व्यवस्थित ढंग से रख-रखाव किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे तहसील में आने वालों को अनावश्यक कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। पटलों पर छूटे हुए अथवा लम्बित कार्यों को अविलम्ब पूरा कर दिया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारीगण अनिवार्य रूप से नियमित अपने स्तर पर ही आमजन की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे जनसामान्य को अनावश्यक रूप से उच्च अधिकारियों के पास भाग-दौड़ करने अथवा शिकायत करने की स्थिति न उत्पन्न हो।
इसी क्रम में तहसील खलीलाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
अपर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित विभिन्न मामलों को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में आवश्यकतानुसार स्थलीय जांच की जाए तथा दोनों पक्षों की पूरी बात को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित की जाए।
तहसील खलीलाबाद में कुल 38 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 05 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराते हुए अपर जिलाधिकारी द्वारा शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया तथा 04 प्रकरणों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण करने हेतु टीम भेजने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग व सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा की गई। उन्होंने संबंधित मामलों में स्थानीय पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यवाही में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए तथा आवश्यकतानुसार मौके का निरीक्षण करते हुए नियमानुसार मामले का निस्तारण कराया जाए, राजस्व विभाग से संबंधित मामलों में राजस्व अधिकारी के साथ प्रकरण का निरीक्षण करते हुए निस्तारित कराया जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरूण कुमार सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उन्होंने विभिन्न मामलों से सम्बंधित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, जमीन की पैमाईश, अतिक्रमण, वरासत एवं खतौनी में किसी भी प्रकार के त्रृटियों से सम्बंधित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सम्बंधित कर्मचारी के साथ मौके की जांच कर एवं उभय पक्षों की बात को सुनते हुए नियमानुसार निस्तारित कराया जाए।
तहसील धनघटा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 45 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से अपर जिलाधिकारी द्वारा मौके पर 12 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करवाते हुए शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा 2 प्रार्थना पत्रों के सापेक्ष प्रकरणों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण करने हेतु टीम भेजी गई।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा डा0 सुनील कुमार, तहसीलदार धनघटा रामजी, नायब तहसीलदार धनघटा हरे राम सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अधिकारी कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

Janta Ka Sach News