Advertisement

आगामी होली आदि त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।


………………………….

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

आगामी होली आदि त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने कस्बे में जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आम जनमानस से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

शुक्रवार को विवेकानंद मिश्रा (उपजिलाधिकारी) एवं मयंक द्विवेदी (क्षेत्राधिकारी) ने स्थानीय पुलिस बल के साथ शोहरतगढ़ कस्बे में निकलने वाले जुलूस मार्ग टाउन एरिया, गोलघर, भारत माता चौक, प्रेम गली, पुलिस पिकेट आदि मार्गो पर पैदल गस्त किया। इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि जुलूस के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से शांति, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें, जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। इस दौरान इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सभासद प्रतिनिधि राजकुमार मोदनवाल, का. दिनेश यादव, का. प्रभाकर यादव आदि मौजूद रहे।

Janta Ka Sach News