
यह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सज्जनता ही है कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भाजपा कार्यकर्ताओं की संभाग स्तरीय बैठक में भाग ले रही हैं।
================
18 फरवरी को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सिविल लाइन स्थित सरकारी आवास पर अजमेर,
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
उदयपुर और कोटा संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक में सीएम शर्मा के साथ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे, लेकिन सबसे अहम उपस्थिति भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की रही। आमतौर पर वसुंधरा राजे कार्यकर्ताओं की ऐसी बैठकों में उपस्थित नहीं रहती है। प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री जैसे प्रभावशाली नेताओं की मौजूदगी में होने वाले कार्यक्रमों में ही वसुंधरा राजे अपनी उपस्थिति दर्ज करवाती हैं, लेकिन 18 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं की संभाग स्तरीय बैठक में वसुंधरा राजे उपस्थित रही तो भाजपा की राजनीति में चर्चा होना स्वाभाविक हैं। असल में वसुंधरा राजे की उपस्थिति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सज्जनता की वजह से रही। सीएम शर्मा का हमेशा प्रयास रहा कि वसुंधरा राजे के मिजाज के अनुरूप आचरण किया जाए। हो सकता है कि भाजपा के कई नेताओं का टकराव वसुंधरा राजे के साथ इसलिए हुआ कि ऐसे नेताओं ने राजे की वरिष्ठता और गरिमा का ख्याल नहीं रखा। चूंकि भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बनने के साथ ही वसुंधरा राजे के सामने विनम्रता दिखाते रहे, इसलिए वसुंधरा राजे को भजनलाल शर्मा के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेने से कोई परहेज नहीं होता। 18 फरवरी को संभाग स्तरीय बैठक में भाग लेने से वसुंधरा राजे किनी उत्साहित हैं और खुश रही इसका अंदाजा सोशल मी डिया पर उनकी पोस्ट से लगाया जा सकता है। राजे ने भजनलाल शर्मा के साथ वाले चार फोटो अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किए हैं और लिखा कि बैठक में विकसित भारत और विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से बजट में शामिल घोषणाओं, क्षेत्रीय आवश्यकताओं और विकास की प्राथमिकताओं पर गहन व सार्थक चर्चा हुई। यह संवाद निश्चित रूप से प्रदेश के सर्वांगीण विकास में नई दिशा प्रदान करेगा। अपने इस कथन के साथ राजे ने जो चार फोटो पोस्ट किए उनमें एक फोटो बरसात का है। इस फोटो में सुरक्षाकर्मी काली छतरी लेकर भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे को बरसात में भगीने से बचा रहे हैं। राजे ने यह फोटो पोस्ट कर राजनीति के संकेत भी दिए हैं। इस संभाग स्तरीय बैठक में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, चित्तौड़ के सांसद सीपी जोशी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ आदि उपस्थित रहें


