
रिपोर्टर
अशोक कुमार जनता का सच न्यूज
**प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा**
जनपद महराजगंज नगर पंचायत पनियरा में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में एक महिला का प्रसव के बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई। उसके परिजन उसके शव को अस्पताल पर रख कर हंगमा करने लगे। अस्पताल के सभी कर्मचारी ताला बंद कर फरार हो गए। इस हास्पिटल का यह पहला मामला नहीं है अभि कुछ दिन पूर्व में भी एक गर्भवती महिला का आपरेशन के बाद मौत हो चुकी है मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। परिजनों ने मामले की तहरीर भी पुलिस को दी हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही नवजात शिशु को जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतका के पति दीपक कन्नौजिया निवासी ग्राम पंचायत तेंदुअहिया की तहरीर के अनुसार उसकी पत्नी पूजा को प्रसव के लिए बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पर लेकर आया। जहां से उसी जिला अस्पताल के लिए डॉक्टर ने रेफर कर दिया। लेकिन किसी के बहकावे में आकर उसने न्यू ज्योति हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेंटर में भर्ती कर दिया। वहां पर जांच कर उससे चालीस हजार रूपये जमा करा कर आपरेशन से बच्चा निकाले। परन्तु आपरेशन के दौरान अधिक खून निकल जाने के कारण पूजा की तबियत बिगड़ने लगी। तो हास्पिटल के द्वारा उसे लेकर एक गोरखपुर के अस्पताल में आये। जहां डाक्टर ने गाड़ी में ही जांच कर मेडिकल कालेज ले जाने को कहा। वहां लेकर गये तो उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर पनियरा आये और हास्पिटल पर गये तो संचालक सहित सभी ताला बंद कर फरार हो गये। उसने पुलिस को सूचना दी और तहरीर भी दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है इस बावत थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर मिली है। सीएमओ सहित अन्य उच्चधिकारियों को सूचना दे दी गई। मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है।


