*पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, तीन अभियुक्त गिरफ्तार*
थाना बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम झींगुरीजोत में पुरानी रंजिश के चलते 18 फरवरी 2026 को कन्हैया पुत्र प्रहलाद पर लोहे की रॉड, लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 40/26 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों—वीरेंद्र उर्फ मोनू, सुरेंद्र उर्फ सोनू और पानमति—को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अन्य नामजद अभियुक्तों शीला और सूरज की तलाश जारी है।
*जिला रिपोर्टर मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*



