
*फरेंदा में थाना प्रभारी योगेंद्र राय के नेतृत्व में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा*
फरेंदा (महराजगंज), बुधवार 18 फरवरी:
जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार सायं लगभग 6:30 बजे फरेंदा थाना क्षेत्र में पैदल गश्त अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी योगेंद्र राय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
पैदल गश्त के दौरान बाजार एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। भीड़ नियंत्रण, शांति व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस टीम ने आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी सुझाव प्राप्त किए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही चौकी इंचार्ज अजय वर्मा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
थाना प्रभारी योगेंद्र राय ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है तथा नियमित गश्त और निगरानी अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर नागरिकों में विश्वास और भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है
*जिला रिपोर्टर मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


