
8बी कक्षा के विदाई समारोह में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश…
सवाई माधोपुर,
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेरदा
जनता का सच
रटेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुर में कक्षा आठवीं के छात्रों के विदाई समारोह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेश जी पहाड़िया पार्षद एवं समाज सेवी, मुख्य अतिथि के रूप में केंद्राधीक्षक विनोद मोड और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा ब्यूरो चीफ देश की धरती थे ।
कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के छाया चित्रों पर दीप प्रज्वलन कर किया, उसके पश्चात संस्था प्रधान कैलाश सिसोदिया ने आए हुए अतिथियों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार माला पहनाकर स्वागत किया , संस्था प्रधान ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राजेश पहाड़िया पार्षद एवं समाजसेवी ने बच्चों को परीक्षा के बारे में बहुत महत्वपूर्ण जानकारी देकर उत्साहित किया, विशिष्ट अतिथि आदरणीय राजेश जी शर्मा ने प्रत्येक बच्चों को पैन बांटकर कलम की ताकत के बारे में बच्चों को समझाया कि तुम जो चाहो इस कलम से अपना भाग्य लिख सकते हो यह कलम तुम्हारे भविष्य का निर्माण करने के लिए ही बनी है , इसलिए सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन करें।
कक्षा 8 के छात्रों को बालमुकुंद बैरवा व सत्यवीर छात्रअध्यापक की ओर से टी कप सेट और ममता मीना की अध्यापिका की ओर से कक्षा 5 व 8वीं के छात्रों को ड्राइंग बॉक्स किट तथा शारीरिक शिक्षिका सरिता मीना जी ने बच्चों को पेन,पेंसिल वितरित किए। संस्था प्रधान कैलाश सिसोदिया ने सुनीता गुर्जर अल्फीजा आलीदा आरती प्रिया सैनी लक्ष्मी अंजली खुशी बालिकाओं एक-एक जोड़ी कपड़े भेंट कर बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों एवं कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी अतिथियों को अल्पाहार करवाया गया । इस कार्यक्रम में पत्रकार मुकेश जैन नरेन्द्र शर्मा नईम खान रोहित शर्मा बंटी शुक्ला बालमुकुंद बैरवा सतवीर अनुराधा सत्यवीर सिंह कुलदीप मनोज शर्मा ममता मीना सरिता मीना रसाल मीना विमल पांडे पियूष शर्मा उपस्थित थे ।


