Advertisement

अजमेर का प्रेम डेंटल अब बहुउद्देशीय अस्पताल बना।


अजमेर का प्रेम डेंटल अब बहुउद्देशीय अस्पताल बना।

अनुभवी चिकित्सकों की सेवाएं भी। सरकारी योजनाओं में निशुल्क इलाज जल्द।

जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
अजमेर के बीके कौल नगर स्थित प्रेम डेंटल अस्पताल अब बहुउद्देशीय अस्पताल बन गया है। प्रेम डेंटल अब हरिभाऊ उपाध्याय नगर के ए-ब्लॉक (मित्तल अस्पताल के निकट एसबीआई के सामने) में नवनिर्मित आधुनिक भवन में संचालित हो गया है। सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक और अस्पताल के प्रमुख डॉ. ज्ञान प्रकाश ने बताया कि नए भवन में दंत चिकित्सा के साथ साथ हड्डी रोग, स्त्री रोग, सामान्य चिकित्सा, बच्चों के इलाज आदि की सेवाएं उपलब्ध है। अनुभवी चिकित्सक नियमित सेवाएं दे रहे हैं। नए भवन में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर बनाए गए हैं। इसके साथ ही डीलक्स रूम, आईसीयू वार्ड, एक्सरे आदि की भी चौबीस घंटे सेवाएं हैं। सभी प्रकार की ब्लड जांचें भी किफायती दरों पर की जा रही है। चौबीस घंटे मेडिकल स्टोर की भी सुविधाएं है। कूल्हे की हड्डियों का रिप्लेसमेंट भी विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है। अस्पताल को एनएबीएच से प्रमाण पत्र भी मिला हुआ है। आरजीएचएस जैसी सरकारी योजनाओं में निशुल्क इलाज भी अस्पताल में जल्द शुरू हो रहा है। इसके लिए सभी जरूरी कार्यवाहियां पूरी कर दी गई है। डॉ. ज्ञान प्रकाश ने बताया कि उन्होंने यूएसए में दंत चिकित्सा की पढ़ाई की है। वर्ष 2014 से वे लगातार दंत चिकित्सा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सफलता में उनके माता पिता का आशीर्वाद है। अस्पताल के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9024966600 पर डॉ. ज्ञान प्रकाश से ली जा सकती है।

Janta Ka Sach News