Advertisement

*परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज बीएड विभाग के प्रयोगात्मक कार्य में छात्र-अध्यापकों ने नुक्कड़ नाटक से दिखाई “महिला शक्ति की प्रशासनिक क्षमता”*

*परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज बीएड विभाग के प्रयोगात्मक कार्य में छात्र-अध्यापकों ने नुक्कड़ नाटक से दिखाई “महिला शक्ति की प्रशासनिक क्षमता”*

आनंद नगर, महाराजगंज।
परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज के बीएड विभाग द्वारा प्रथम वर्ष के प्रयोगात्मक कार्य (म्यूजिक, आर्ट, ड्रामा) के अंतर्गत “महिला शक्ति की प्रशासनिक क्षमता” विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कॉलेज सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
नाटक में छात्र-अध्यापकों ने विभिन्न ऐतिहासिक व समकालीन महिला व्यक्तित्वों के किरदार निभाकर उनके योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। छात्र आकाश ने भीमराव अंबेडकर की भूमिका निभाते हुए महिलाओं के लिए किए गए कार्यों को दर्शाया। वहीं सुमन ने जे. जयललिता, खुशी जायसवाल ने मैथिली ठाकुर, प्रियंवदा ने अहिल्याबाई होलकर, साधना जायसवाल ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, आलिया खातून ने रजिया सुल्तान, प्रियंका चौरसिया ने निर्मला सीतारमण, मनीष साहनी ने रानी चेन्नम्मा, निष्ठा ने सरोजिनी नायडू, बबीता ने शीला दीक्षित, कुमारी रानी ने मायावती, विजयलक्ष्मी ने रानी दुर्गावती तथा शालू ने मेनका गांधी की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत सिंह ने कहा कि बीएड प्रशिक्षण में म्यूजिक, आर्ट और ड्रामा जैसी गतिविधियाँ छात्र-अध्यापकों के व्यक्तित्व और कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वरिष्ठ प्रवक्ता सत्य प्रकाश मौर्य ने बताया कि अभिनय एवं प्रयोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षुओं को बहुआयामी दक्षता प्रदान की जाती है।
कार्यक्रम का संचालन मुरलीधर जायसवाल ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजय विश्वकर्मा, वंशदीप मौर्य, घनश्याम सिंह, अरुण कुमार सिंह, अश्वनी सिंह, जमुना निषाद एवं दुर्गेश सिंह सहित अन्य शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News