
एस आर एकेडमी में वार्षिकउत्सव व गुड लक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
एस आर एकेडमी में वार्षिक उत्सव व गुड लक कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे व विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर ओपी पांडे,एमडी डा.उदय प्रताप चतुर्वेदी रहे मौजूद
समारोह में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर खूब वाहवाही बटोरी
संवाददाता अजय मिश्रा
संतकबीरनगर जिले के नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में आज वार्षिक उत्सव फेयरवेल पार्टी और गुडलक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे व एमडी डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी सहित विभिन्न अतिथियों से खूब वाहवाही बटोरी।
आपको बता दे कि नाथनगर स्थित एस आर इंटरनेशनल एकेडमी में आज वार्षिक उत्सव फेयरवेल पार्टी और गुडलक कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक राकेश चतुर्वेदी , प्रोफेसर ओपी पांडे सूर्या एकेडमी एमडी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ,प्रबंधन निदेशिका सविता चतुर्वेदी और राजन एकेडमी प्रबंधन निर्देशिका शिखा चतुर्वेदी के साथ दीप प्रज्वलन के बाद हुआ। इसके बाद छात्रो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में जहाँ
12वीं के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई वही हाईस्कूल की परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामना दी गई। इस दौरान पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि शिक्षा प्राप्ति कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं होता छात्र अनुशासन के साथ निश्चित लक्ष्य बनाकर समय का सदुपयोग करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र उत्साहित होकर परीक्षा दे निश्चित रूप से उन्हें सफलता मिलेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे जिले के सबसे चर्चित समाजसेवी व एमडी डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जिस तरह से इस एकेडमी के प्रबंध तंत्र ने छात्र-छात्राओं को निखारने का काम किया है वह बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राएं आगे बढ़कर अपने भविष्य का निर्माण करते हैं और देश की तरक्की में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, मनोज पांडे, वेद प्रकाश पांडे, अभयनंद सिंह, डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पांडे और प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी, वेद प्रकाश पांडे ,समाजसेवी निहालचंद पांडे, उप प्रधानाचार्य एस एन शुक्ला,धर्मेंद्र चौरसिया सहित विद्यालय के सभी वरिष्ठ शिक्षक शिक्षिकाओं सहित अन्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।


