
पुष्कर के चित्रकूट धाम के 11 फीट शिवलिंग पर जलाभिषेक और भस्म आरती। महाशिवरात्रि पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान।
=============
जनता का सच
प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी पुष्कर तीर्थ के देवनगर स्थित चित्रकूट धाम में महाशिवरात्रि पर्व पर 15 फरवरी को विशेष धार्मिक अनुष्ठान होगा। धाम के संस्थापक और उपासक पाठक जी महाराज ने बताया कि 11 फीट ऊंचे शिवलिंग पर हनुमान जी विराजमान है, इसलिए इस शिवलिंग पर शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व है। कोई भी व्यक्ति सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सकता है। मंदिर में प्रवेश का कोई शुल्क नहीं है। श्रद्धालुओं को जल से भरा लोटा भी मंदिर प्रबंधन की ओर से उपलब्ध करवाया जाएगा। शिवलिंग पर अर्पित जल का उपयोग मंदिर परिसर में पेड़ पौधों के लिए ही किया जाता है। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को शाम 6 बजे शिवलिंग पर भस्म आरती होगी। इसके अंतर्गत बड़ी मात्रा में भस्म को शिवलिंग पर बिखेरा जाएगा। पाठक जी महाराज ने बताया कि यह भस्म भी आयुर्वेद से जुड़े पेड़ पौधों के पत्तों से तैयार की जाती है। इस भस्म का भी विशेष धार्मिक महत्व है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वह भीड़ की परेशानी से बचने के लिए पहले ही आकर अपना स्थान ग्रहण कर ले। जलाभिषेक और भस्म आरती के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9772255376 तथा 9414714556 पर पाठक जी महाराज से ली जा सकती है ।


