Advertisement

किशनगढ़ के कांग्रेसी विधायक डॉक्टर विकास चौधरी के भाई की शादी में अपार भीड़ को देखकर नेता खुश हुए। डोटासरा ने मंच से ही गमछा हिलाया।


किशनगढ़ के कांग्रेसी विधायक डॉक्टर विकास चौधरी के भाई की शादी में अपार भीड़ को देखकर नेता खुश हुए। डोटासरा ने मंच से ही गमछा हिलाया।

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ और पूर्व सीएम गहलोत की गुफ्तगू भी चर्चा बनी। 125 से ज्यादा विधायक शामिल हुए।

जिमाणचालीस हजार लोगों का ================
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
अजमेर जिले के किशनगढ़ क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक डॉ. विकास चौधरी के छोटे भाई मनोज के विवाह का आशीर्वाद समारोह एवं प्रीतिभोज 12 फरवरी को किशनगढ़ टोल प्लाजा के किट राधिके रिसोर्ट में हुआ। आमतौर पर ऐसे शादी समारोह में जब कोई बड़ा नेता आता है तो उस परिवार का सम्मान बढ़ता है, लेकिन 12 फरवरी को विधायक चौधरी के भाई के शादी समारोह में माहौल इसके उलट देखने को मिला। विधायक चौधरी ने समारोह में किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश लोगों को आमंत्रित किया। यही वजह रही कि रिसोर्ट के खुले मैदान में 12 फरवरी को दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। जो भी नेता आया वह भीड़ देखकर खुश हुआ। कई नेताओं ने तो स्वयं और भीड़ के वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए हैं। इससे प्रतीत होता है कि इस शादी समारोह में शामिल होकर नेता स्वयं को गौरवान्वित समझ रहे हैं। नेताओं के समर्थकों ने वीडियो के साथ राजस्थानी भाषा के गाने भी लगा दिए हैं। ऐसा लगा जैसे ये नेता किसी राजनीतिक दल की रैली में भाग लेने आए हैं। चूंकि राधिके रिसोर्ट किशनगढ़ जयपुर के नेशनल हाइवे पर बना हुआ है, इसलिए 12 फरवरी को अधिकांश समय इस हाईवे पर जाम की स्थिति रही। हालांकि विधायक चौधरी की ओर से कई जगह पार्किंग स्थल बनाए गए थे, लेकिन ये पार्किंग स्थल भर जाने के बाद लोगों ने अपने वाहन हाइवे किनारे ही खड़े कर दिए। कोई एक किलोमीटर की परिधि में वाहनों को देखा गया। इस रिसोर्ट के निकट ही हाइवे किंग जैसा बड़ी पार्किंग वाला होटल भी है, लेकिन 12 फरवरी को हाईवे किंग की पार्किंग भी पूरी तरह भरी हुई थी। भीड़ को देखकर खुद विधायक चौधरी भी गदगद नजर आए। उनका पूरा प्रयास रहा कि आने वाले सभी लोगों से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की जाए, लेकिन जब किसी बड़े नेता का आगमन हुआ तो विधायक चौधरी का सारा ध्यान नेता की आवभगत में ही लगा रहा। चूंकि विधायक चौधरी जाट समुदाय से आते हैं, इसलिए राजस्थान भर के जाट समुदाय के सांसद, विधायक, मंत्री और बड़े नेता शादी समारोह में शामिल हुए। समारोह में भाजपा और कांग्रेस का राजनीतिक भेद ही मिट गया। समारोह में जहां राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया शामिल हुए तो कांग्रेस की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा भी उपस्थित रही। प्रदेश के अधिकांश विधायक और मंत्री शादी समारोह में शामिल रहे। अजमेर के सांसद और केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी के पुत्र सुभाष चौधरी ने भी भाग लिया। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट आदि तमाम नेता समारोह में आए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने तो मंच पर ही अपना गमछा हिलाकर लोगों का मनोरंजन किया। नेताओं के आने से उनके समर्थकों की भी भीड़ रही। अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने पूरे उत्साह के साथ प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का स्वागत किया। कहा जा सकता है कि विधायक चौधरी ने अपने भाई की शादी के समारोह में अपना राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन भी किया। चूंकि विधायक चौधरी ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं, इसलिए परंपरा के अनुरूप समारोह स्थल पर अनेक व्यवस्थाएं की गई। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के करीब 125 विधायकों ने शादी समारोह में भाग लिया।

धनखड़ गहलोत की गुफ्तगू:
शादी समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी शामिल हुए। दोनों एक ही समय पर आए इसलिए दोनों ने एक साथ बैठकर चाय नाश्ता किया। चाय नाश्ते की टेबल पर दोनों ने गुफ्तगू भी की। यह गुफ्तगू अब राजनीतिक क्षेत्रों में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां यह उल्लेखनीय है कि धनखड़ पूर्व में किशनगढ़ से विधायक भी रह चुके हैं, इसलिए किशनगढ़ के लोगों से धनखड़ ने आत्मीय मुलाकात भी की। कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती से तो धनखड़ ने गले मिलकर शिष्टाचार निभाया। राधिके रिसोर्ट में 40 हजार से ज्यादा लोगों ने जीमण किया। मोबाइल नंबर 9460784100 पर डॉ. विकास चौधरी को बधाई दी जा सकती है।

दीपेंद्र हुड्डा चार्टर प्लेन से आए:
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पुत्र सांसद दीपेंद्र हुड्डा चार्टर प्लेन लेकर शादी समारोह में शामिल हुए। इसी प्रकार राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी समारोह में शिरकत की। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत, आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने भी शुभकामनाएं दी।

Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Con

Janta Ka Sach News