Advertisement

एसआईआर-2026ः मतदाता सूचियों की शुद्धता व पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता : अतिरिक्त रोल ऑब्जर्वर अंतिम प्रकाशन की तैयारियों की समीक्षा


एसआईआर-2026ः मतदाता सूचियों की शुद्धता व पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता : अतिरिक्त रोल ऑब्जर्वर
अंतिम प्रकाशन की तैयारियों की समीक्षा
जनता कासच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुर, 11 फरवरी।भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के निर्देशानुसार जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) की समीक्षा हेतु अतिरिक्त रोल ऑब्जर्वर एवं सचिव, श्रम एवं कारखाना विभाग तथा ईएसआई विभाग, राजस्थान, पी. रमेश बुधवार को जिले के दौरे पर रहे।
इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में एसआईआर-2026 के अंतर्गत मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में पंजीकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए तथा अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाया जाए। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से एसआईआर 2026 के सम्बन्ध में फीडबैक प्राप्त किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने एसआईआर के अंतर्गत प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण, डिजिटाइजेशन कार्य तथा अंतिम प्रकाशन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा, जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, ईआरओ सवाई माधोपुर गौरव मिŸाल, ईआरओ गंगापुर सिटी बृजेन्द्र मीना, ईआरओ खण्डार वर्षा मीना, भारतीय जनता पार्टी के जगदीश अग्रवाल एवम मुकेश मीणा, इंडियन नेशनल कांग्रेस के राजेश पहाड़िया तथा भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के रामगोपाल गुणसारिया व रईस अहमद अंसारी उपस्थित रहे।
मतदाताओं ने विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान किए गए व्यापक प्रचार-प्रसार एवं बीएलओ के सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। अतिरिक्त रोल ऑब्जर्वर ने बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं एवं निर्वाचन कार्मिकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करते हुए एसआईआर-2026 को सफल बनाएं

Janta Ka Sach News