
*डॉ. एस.एन. यादव एवं श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव को महत्वपूर्ण पदों पर मनोनयन, शुभकामनाओं का तांता*
महराजगंज/गोरखपुर, 13 फरवरी 2026
एंटी क्राइम एंटी करप्शन ऑल इंडिया संगठन में डॉ. एस.एन. यादव को प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश निर्देशक, उत्तर प्रदेश तथा श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव को मंडल अध्यक्ष, गोरखपुर मंडल (उत्तर प्रदेश) पद पर मनोनीत किए जाने पर हर्ष की लहर है।
संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार एवं अपराध के विरुद्ध प्रभावी भूमिका निभाएगा तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करेगा।
डॉ. एस.एन. यादव के संगठनात्मक अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता तथा श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव की सक्रिय कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई गई है।
इस अवसर पर समर्थकों ने उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि दोनों पदाधिकारी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


