Advertisement

*शांतिपूर्ण त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक सम्पन्न*

*शांतिपूर्ण त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक सम्पन्न*

फरेंदा/महराजगंज/उत्तर प्रदेश।
फरेंदा थाना परिसर में आगामी होली, होलिका दहन एवं पवित्र माह रमजान को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी योगेंद्र राय ने की। इस अवसर पर एसडीएम फरेंदा तथा क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही चौकी इंचार्ज अजय वर्मा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भाग लिया।
एसडीएम ने कहा कि सभी त्योहार भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक हैं, इसलिए प्रशासन व जनता के सहयोग से इन्हें शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाएगा। क्षेत्राधिकारी ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा करने से बचें।
थाना प्रभारी ने कहा कि सभी पर्व प्रेम और सद्भाव के साथ मनाए जाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक में होलिका दहन स्थलों की व्यवस्था, जुलूस मार्ग, सुरक्षा प्रबंध, बिजली और साफ-सफाई व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। रमजान के दौरान नमाज के समय विशेष व्यवस्था, मस्जिदों के आसपास सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर भी विचार-विमर्श किया गया।
साइबर क्राइम को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के समय ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक और भ्रामक पोस्ट की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सतर्क रहें और किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
प्रशासन ने आश्वासन दिया कि त्योहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए क्षेत्र में शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।
अंत में थाना प्रभारी ने सभी को होली और रमजान की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और कहा कि फरेंदा क्षेत्र में इस बार भी सभी पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाए जाएंगे।
रिपोर्ट: मोहम्मद अली

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News