
*जनता का सच-समाचार*
*रिपोर्ट-राजेश”महाजन”(पत्रकार)*
*मण्डल-प्रभारी,आजमगढ़-मण्डल*
*(बलिया,मऊ,आजमगढ़)*
*मो०न०-08115659303*
*************************
*बलिया-ऐतिहासिक भृगु-मंदिर कॉरिडोर का होगा भव्य निर्माण*
*बलिया*-भृगु मंदिर कॉरिडोर के निर्माण हेतु आज आर्किटेक्ट प्लानर के साथ डिजिटल जियो पोजिशनिंग सिस्टम(DGPS) से सर्वे किया गया।आज सर्वे के दौरान भृगु मंदिर समिति के सदस्य सहित पुजारी भी उपस्थित थे कल मंदिर समिति और पुजारियों की अंतिम निर्णय हेतु बैठक की जाएगी।सर्वे में निम्न निर्णय लिए गए —
(१)भृगु कारीडोर में ददरी मेला स्थल,पवित्र गंगा नदी और भृगु मंदिर जोड़े जाएंगे ताकि कारीडोर का पौराणिक महत्व स्थापित हो सके।
(२)भृगु मंदिर समिति और पुजारियों ने मंदिर के मुख्य गर्भ गृह को छोड़कर सभी मंदिर की संरचना के सांस्कृतिक कला मुताबिक जीर्णोद्धार और मंदिर परिसर के सुंदरीकरण पर सहमत हुए।
(३)मंदिर परिसर के बाहर मुख्य सड़क के किनारे बने अवैध अतिक्रमण हटाने पर सहमति बनी।
(४)मुख्य सड़क के किनारे की भूमि का अधिग्रहण प्रस्ताव भी किया जाएगा।ताकि उचित मुआवजा भी दिया जा सके।
(५)मंदिर परिसर के चारों तरफ के रास्तों को खोलते हुए भव्य गेट का निर्माण होगा।
चित्रगुप्त मंदिर समिति और भृगु मंदिर समिति से वार्ता कर अंतिम सहमति बनाई जाएगी अंतिम निर्णय कर कारीडोर का आर्किटेक्ट डिजाइन तैयार कर लिया जाएगा
***************************
*दूसरा-बैठक*-
***************
*बलिया*-धार्मिक भृगु मंदिर कॉरिडोर के निर्माण हेतु भृगु मंदिर कमेटी और चित्रगुप्त मंदिर कमेटी से संयुक्त वार्ता की गई जिसमें मुख्य गर्भ गृह को छोड़कर शेष सभी संरचनाओं को नए सिरे से भव्य स्वरूप देने पर सहमति बनी ताकि कारीडोर का ऐतिहासिक पौराणिक,सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व स्थापित हो सके।कमेटी से लिखित रूप में सहमति का अनुरोध किया गया कमेटी ने दो दिवस के अंदर लिखित सहमति और सुझाव का आश्वासन दिया गया। श्री शिव कुमार मिश्रा अध्यक्ष भृगु कमेटी ,श्री विनोद श्रीवास्तव महामंत्री चित्रगुप्त कमेटी, श्री शिव शिव कुमार कोशिकीय सहित गणमान्य सदस्य एवं राजस्व, नगरपालिका तथा लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे-मुख्य राजस्व अधिकारी


