
*जनता का सच-समाचार*
*रिपोर्ट-राजेश”महाजन”*
*मंडल-प्रभारी,आजमगढ़-मंडल (बलिया,मऊ,आजमगढ़)*
*मो०न०-08115659303*
*************************
*बलिया-पॉलिटेक्निक चलो अभियान: छात्र-छात्राओं को मिला तकनीकी शिक्षा से करियर संवारने का सुनहरा अवसर (तकनीकी शिक्षा की ओर बढ़ा एक सशक्त और प्रेरणादायक कदम)*
*बलिया*-संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा वर्ष-2026-की कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा को लेकर संचालित पॉलिटेक्निक चलो अभियान के अंतर्गत संस्था टाउन पॉलिटेक्निक बलिया के प्रधानाचार्य इंजीनियर विजय कुमार सिन्हा के कुशल नेतृत्व में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में गठित समिति के सदस्य श्री निखिलेंद्र नाथ मिश्र द्वारा आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को महर्षि वाल्मीकि मंदिर, काजीपुरा, बलिया में आयोजित 12वीं के छात्र-छात्राओं के अभिनंदन समारोह के उपरांत उन्हें पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा एवं विभिन्न तकनीकी, व्यावसायिक और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को इलेक्ट्रिकल, सिविल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर एडेड डिजाइन, केमिकल, डेयरी, टेक्सटाइल एवं एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग जैसे प्रमुख डिप्लोमा पाठ्यक्रमों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही फैशन डिजाइन, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, फार्मेसी, होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग एवं इंडस्ट्रियल सेफ्टी सहित अनेक आधुनिक एवं करियर उन्मुख कोर्सों की जानकारी भी साझा की गई।
इसके अतिरिक्त पीजी डिप्लोमा इन बायोटेक्नोलॉजी टिश्यू कल्चर, कस्टमर सर्विस मैनेजमेंट, ब्यूटी एंड हेल्थकेयर, टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट, टेक्सटाइल डिजाइन, अकाउंटेंसी (कंप्यूटराइज्ड अकाउंट एंड टैक्सेशन) एवं रिटेल मैनेजमेंट जैसे पाठ्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। छात्राओं को डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश की सुविधा की जानकारी देकर उन्हें तकनीकी शिक्षा के प्रति विशेष रूप से प्रेरित किया गया
श्री मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा प्रवेश परीक्षा हेतु 15 जनवरी 2026 से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से इस सुनहरे अवसर का अधिकतम लाभ उठाकर तकनीकी शिक्षा के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा सुनिश्चित करने का आह्वान किया इस अवसर पर श्री मिश्र ने विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम छात्र- छात्राओं को सही दिशा प्रदान करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं उन्होंने आशा व्यक्त की कि छात्र-छात्राएं इस अवसर का भरपूर लाभ उठाकर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे


