Advertisement

रघुवर प्रसाद जयसवाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर टेकरी बाजार सिद्धार्थ नगर में आज कक्षा एकादश की छात्राओं द्वारा कक्षा द्वादश की बहनों के लिए एक भव्य ‘आशीर्वचन एवं विदाई


[तेतरी बाजार सिद्धार्थ नगर], [12/02/26]: रघुवर प्रसाद जयसवाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर टेकरी बाजार सिद्धार्थ नगर में आज कक्षा एकादश की छात्राओं द्वारा कक्षा द्वादश की बहनों के लिए एक भव्य ‘आशीर्वचन एवं विदाई समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के सह-प्रबंधक माननीय विपुल जी उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए माननीय विपुल जी ने छात्राओं को आगामी परीक्षाओं के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे कठिन परिश्रम से परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करें साथ ही साथ उन्होंने सरस्वती बीज मंत्र ” सरस्वती नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणी” का ध्यान करने को भी कहा। इसी क्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि “कुछ पद चिन्ह पर चलते हैं कुछ पद चिन्ह बनाते हैं” उन्होंने कहा कि सफलता के शिखर पर पहुँचने के बाद भी वे विद्यालय द्वारा दिए गए संस्कारों को सदैव जीवित रखें।
कक्षा एकादश की छात्राओं द्वारा सीनियर बहनों के सम्मान मे मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने अपने वरिष्ठ साथियों के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। साथ ही, कक्षा एकादश और द्वादश के शिक्षकों ने भी छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने हेतु प्रेरणादायक आशीर्वचन दिए।कार्यक्रम के दौरान कक्षा द्वादश की छात्राओं ने विद्यालय में बिताए अपने वर्षों के खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए। अपनी यादों को साझा करते हुए कई छात्राएं भावुक हो गईं। आशीर्वचन समारोह के अंत में विद्यालय का वातावरण अत्यंत भावात्मक दिखा, जहाँ शिक्षक और छात्राएं एक-दूसरे से विदा लेते समय भाव-विभोर नज़र आए।

Janta Ka Sach News