Advertisement

ग्राम उत्थान शिविरों में ग्रामीणों को मिल रही है योजनाओं की सौगात


ग्राम उत्थान शिविरों में ग्रामीणों को मिल रही है योजनाओं की सौगात
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुर, 6 फरवरी। माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न गिरदावर सर्किल में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर काना राम के निर्देशानुसार अधिकारियों ने शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित संबंधित विभागों की सहभागिता से कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया गया।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक खेमराज मीणा ने बताया कि शुक्रवार को सवाई माधोपुर की कुण्डेरा व खिलचीपुर, चौथ का बरवाड़ा की सारसोप, खण्डार की बालेर, बौंली की कोलाड़ा, मलारना डूंगर की चक बिलोली, बामनवास की बाटोदा व शफीपुरा में शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में इच्छुक आवेदकों के आवेदन तैयार करवाए गए तथा जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों की सहभागिता रही।
आज आयोजित शिविरों में 432 किसानों को तारबंदी, 424 को पाईप लाईन, 7,360 को फसल बीमा, 1,355 को बैलों से खेती योजना, 8,716 को समर्थन मूल्य तथा 7,769 को कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही 8,870 मिनी किट एवं 5,031 बीज वितरण का सत्यापन तथा 1,810 सॉयल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए।
उद्यानिकी विभाग द्वारा फव्वारा, ड्रिप व प्लास्टिक मल्च योजनाओं की जानकारी दी गई। सहकारिता विभाग ने किसान क्रेडिट कार्ड व ब्याज अनुदान योजनाओं पर मार्गदर्शन किया। पशुपालन विभाग द्वारा 5,080 पशुओं का उपचार कर कृमिनाशक औषधि पिलाई गई, 9 कृत्रिम गर्भाधान तथा 146 फर्टिलिटी किट वितरित की गईं। ऊर्जा विभाग द्वारा पीएम सूर्यघर योजना के 675 पंजीकरण, राजस्व विभाग द्वारा 288 फार्मर रजिस्ट्री तथा 69 स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए। साथ ही युवा स्वरोजगार योजना के 144 आवेदन तैयार किए गए।

Janta Ka Sach News