Advertisement

*एक दिवसीय विशेष ग्राम उत्थान शिविर गिरदावर सर्किल पर 9 फरवरी तक लगेंगे


*एक दिवसीय विशेष ग्राम उत्थान शिविर गिरदावर सर्किल पर 9 फरवरी तक लगेंगे
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
*सवाई माधोपुर, 6 फरवरी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले किसानों, पशुपालकों और आम नागरिकों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, इस बात को लेकर गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि सवाई माधोपुर जिले में 9 फरवरी तक प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित संबंधित विभागों की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाते हुए लाभान्वित किया जा रहा है।
*7 से 9 फरवरी तक इन गिरदावर सर्किल पर लगेंगे शिविर :-* जिला कलक्टर ने बताया कि 7 फरवरी को सवाई माधोपुर की फलौदी, खण्डार की गोठबिहारी, बौंली की बपूई, बामनवास की अमावरा, 8 फरवरी को सवाई माधोपुर की लहसोड़ा, बामनवास की जाहिरा में तथा 9 फरवरी को सवाई माधोपुर की सवाई माधोपुर एवं ठींगला जटवाड़ा, चौथ का बरवाड़ा की चौथ का बरवाड़ा, खण्डार की डूंगरी, बौंली की पीपलवाड़ा, मलारना डूंगर की मलारना चौड़ एवं बामनवास की ककराला में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Janta Ka Sach News