
*युवक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो अभियुक्त व एक बाल अपचारी गिरफ्तार*
महराजगंज।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा (L.P.S) के निर्देशन में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। इस अभियान का संचालन श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के कुशल मार्गदर्शन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी फरेन्दा श्री अनिरुद्ध कुमार के दिशा-निर्देशन में किया जा रहा था।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना फरेन्दा योगेन्द्र कुमार राय द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 36/2026 धारा 103(1), 238, 3(5), 61(2) बीएनएस से संबंधित मामले में दो अभियुक्तों एवं एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
मथुरा गुप्ता पुत्र स्व0 रामपत, निवासी लेजार महदेवा टोला लीलाछापर, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज
प्रदीप गुप्ता पुत्र रामसुभग गुप्ता, निवासी हरपुर टोला कटहिया, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज
एक बाल अपचारी
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 02 फरवरी 2026 को आदित्य चौरसिया पुत्र प्रयाग चौरसिया, निवासी बैकुण्ठपुर, थाना फरेन्दा, अभियुक्त प्रदीप गुप्ता के साथ हरपुर टोला कटहिया गांव में तिलक, एनिवर्सरी कार्यक्रम व आर्केस्ट्रा देखने गया था, किंतु वापस नहीं लौटा। इस संबंध में थाना फरेन्दा पर धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर खोजबीन शुरू की गई।
दिनांक 06 फरवरी 2026 को आदित्य चौरसिया का शव लेजार महदेवा ग्राम स्थित दुबौलिया पोखरा के पास बरामद हुआ। मामले के खुलासे हेतु फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वॉड एवं सर्विलांस टीम की सहायता ली गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक आदित्य चौरसिया का अभियुक्त मथुरा गुप्ता की नाबालिग बेटी से प्रेम संबंध था, जिससे सामाजिक बदनामी की आशंका के चलते योजनाबद्ध तरीके से आदित्य को बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को लेजार महदेवा ग्राम स्थित दुबौलिया तालाब के पास गेहूं के खेत में छिपा दिया गया। इस घटना में मुख्य भूमिका मथुरा गुप्ता की पाई गई।
बरामदगी
अभियुक्त मथुरा गुप्ता की निशानदेही पर
मृतक का मोबाइल फोन
शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
बरामद कर ली गई है।
फिलहाल मामले की विवेचना प्रचलित है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


