
पत्रकारों की मासिक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मान्यता प्राप्त पत्रकार मणेन्द्र मिश्रा
# पत्रकारिता को मजबूत बनाने के लिए पत्रकारों के हित और संरक्षण को लेकर सकारात्मक पहल करने की है आवश्यकता- मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’
# जब पत्रकार सुरक्षित और सशक्त होंगे, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा- मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ (मुख्य अतिथि)
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
रविवार को स्थानीय चौधरी मैरेज हॉल में युवा पत्रकार प्रेस क्लब के बैनर तले के क्षेत्र के सक्रिय पत्रकारों एवं संगठन पदाधिकारियों की मासिक बैठक बुलाई गई। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, संरक्षण सहित आस-पास के क्षेत्र में घट रही घटनाओं पर भी बृहद चर्चा हुआ।
बैठक में मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ बतौर मुख्य अतिथि के रूप में तो वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार सरताज आलम, वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक मुकेश धर द्विवेदी, प्रशासनिक अधिकारी हनुराम ओझा, समाजसेवी गोपाल प्रसाद फ़ौजी भी शामिल रहे।
मंचाशीन अतिथियों एवं पत्रकारों का एक दूसरे से परिचय प्राप्त के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसमें प्रेस क्लब भवन निर्माण की मांग सहित पत्रकारों के हित और संरक्षण को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ ने कहा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मानी जाने वाली पत्रकारिता को मजबूत बनाने के लिए पत्रकारों के हित और संरक्षण को लेकर लगातार सकारात्मक पहल करने की आवश्यकता है। देशभर में ऐसे कई पत्रकार और संगठन हैं जो निडर, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्रता और अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। कई राज्यों में पत्रकार सुरक्षा कानून, स्वास्थ्य बीमा योजनाएं, पेंशन सुविधाएं और मानदेय में सुधार जैसे निर्णय पत्रकारों के मनोबल को बढ़ा रहे हैं। इससे पत्रकार बिना किसी दबाव या भय के सच को सामने ला पा रहे हैं। पत्रकारों का संरक्षण केवल उनकी सुरक्षा तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें सम्मानजनक जीवन, आर्थिक स्थिरता और अभिव्यक्ति की पूर्ण स्वतंत्रता भी मिलनी चाहिए। इसी सोच के साथ कई पत्रकार संगठन प्रशिक्षण कार्यक्रम, कानूनी सहायता और आपातकालीन सहयोग भी प्रदान कर रहे हैं।
ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। ऐसे पत्रकारों को मंच और पहचान मिलना पत्रकारिता के भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत है। जब पत्रकार सुरक्षित और सशक्त होंगे, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। पत्रकारों के हित में उठाए जा रहे ये कदम न केवल मीडिया जगत को बल्कि पूरे समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार सरताज आलम, वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक मुकेश धर द्विवेदी, प्रशासनिक अधिकारी हनुराम ओझा, समाजसेवी गोपाल प्रसाद फ़ौजी ने भी पत्रकारों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन युवा पत्रकार प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्रवण कुमार पटवा ने किया।इसी कड़ी में कैलेंडर न्यू वर्ष के उपलक्ष में मुख्य अतिथि की ओर से पत्रकारों को उपहार स्वरुप डायरी व पेन भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई।
इस दौरान संगठन महामंत्री धर्मेंद्र कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष पीयूष सिंह सहित वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक रामदेव द्विवेदी, पत्रकार अभिषेक श्रीवास्तव, अनूप गोस्वामी, दिनेश कुमार, अभिषेक शुक्ला, अशोक दूबे, इसरार हुसैन, चंदन कुमार वर्मा, जीत बहादुर श्रीवास्तव, राकेश बाबा, इंद्रेश तिवारी, अमिताभ श्रीवास्तव, शरदेन्दु त्रिपाठी, बजरंगी यादव, शिवरतन कनौजिया एवं एंकर इमरान खान, अतुल शुक्ला, अजय चौरसिया, शादाब, घनश्याम यादव आदि मौजूद रहे।


