Advertisement

*फरेंदा में लापता युवक आदित्य चौरसिया का शव मिलने से सनसनी, दावत में जाने के बाद से थे लापता*

*फरेंदा में लापता युवक आदित्य चौरसिया का शव मिलने से सनसनी, दावत में जाने के बाद से थे लापता*

फरेंदा (महराजगंज), 6 फरवरी:
महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र में लापता युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बैकुंठपुर निवासी आदित्य चौरसिया के रूप में हुई है, जो 2 फरवरी की रात से लापता थे।
परिजनों के अनुसार, आदित्य 2 फरवरी की रात एक दावत में शामिल होने घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। अंततः परिजनों ने 4 फरवरी को फरेंदा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे लेजार महदेवा के पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने गेहूं के खेत के निकट एक पोखर के किनारे युवक का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News