
भव्य समारोह के बीच चम्पा एजुकेशनल एकेडमी का हुआ उद्घाटन। जिला संवाददाता अर्जुन सिंह
सन्तकबीरनगर।
सन्तकबीरनगर जिले के मेंहदावल तहशील क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत मेंहदावल के अमिलियहा में चम्पा एजुकेशनल ऐकेडमी का भब्य उद्घाटन हुवा। इस अवसर पर लोक गायिका द्वारा प्रस्तुत होली गीत की स्तुति ने सम्पूर्ण वातावरण को सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह कर रहे थे। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमलसी टूना पाण्डेय व पूर्व एमलसी सन्तोष यादव उर्फ सन्नी ने रिब्बन काटकर व शिलापट्ट का पर्दा हटा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक मोनू सिंह ने सभी सम्मानित अतिथिगणों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा ध्येय कम फीस में बच्चों को सर्वोत्तम ज्ञान प्रदान करना है और बच्चों के अंदर व्यक्तित्व का विकास करना है।
इस अवसर पर जयराम पाण्डेय,रमेश निषाद,सुबोध यादव,चंदशेखर सिंह,राजमन यादव,अंकिता बॉबी,मो0अहमद,सुनील सिंह,हरिशंकर सिंह,राजमन यादव,टुनटुन राय,अभिनव बट्स,श्याम जी,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


