Advertisement

संत रविदास जयंती पर उमड़ा जनसैलाब: प्रधान प्रतिनिधि मोनू शुक्ला ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि जिला सवाददाता अर्जुनसिंह सतकबीर नगर*


*संत रविदास जयंती पर उमड़ा जनसैलाब: प्रधान प्रतिनिधि मोनू शुक्ला ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि जिला सवाददाता अर्जुनसिंह सतकबीर नगर*

संतकबीरनगर: संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बूधा कला में संत शिरोमणि रविदास जयंती का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोनू शुक्ला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम की भव्यता और श्रद्धा भाव को देखते हुए प्रधान प्रतिनिधि मोनू शुक्ला ने आयोजक मंडल की जमकर सराहना की। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 20 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। उनके इस कदम की स्थानीय ग्रामीणों और आयोजकों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।सभा को संबोधित करते हुए मोनू शुक्ला ने कहा कि संत रविदास के विचार समाज के लिए आज भी प्रासंगिक हैं और वे समरसता के प्रतीक हैं। उन्होंने आयोजक मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा यह तो केवल शुरुआत है, आगामी वर्ष में हम सब मिलकर इससे भी विशाल और बृहद स्तर पर संत रविदास जयंती का आयोजन करेंगे। ग्राम पंचायत के विकास के साथ-साथ महापुरुषों के सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।”​इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और आयोजक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने जयकारों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

Janta Ka Sach News