
*महाराजगंज में साहू तैलिक कल्याण समिति की बैठक संपन्न, सदर ब्लॉक अध्यक्ष का चयन व संगठन मजबूती पर जोर*
महाराजगंज, 01 फरवरी 2026 (रविवार):
जिला मुख्यालय स्थित एसएसबी कैंप के सामने भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा से सम्बद्ध साहू तैलिक कल्याण समिति, महाराजगंज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा भामाशाह को स्मरण करते हुए किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री गोविंद गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।
बैठक में सदर ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए बद्री विशाल गुप्ता का चयन किया गया। साथ ही यूजीसी एक्ट सहित विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने समाज से जुड़े मुद्दों और वर्तमान परिस्थितियों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को जागरूक रहकर संगठन को मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने शांति, एकता और सामाजिक सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया।
नागेंद्र गुप्ता ने संगठन को तन, मन और धन से मजबूत बनाने की अपील की। कोषाध्यक्ष अनिल कुमार (एडवोकेट) ने कहा कि समाज में पारस्परिक सम्मान और एकजुटता बनाए रखना जरूरी है। जिलासंयोजक लालजी गुप्ता ने भी समाज के लोगों से संगठन के साथ खड़े रहने का आह्वान किया।
वक्ताओं की श्रृंखला में रामसेवक गुप्ता, गौरीशंकर गुप्ता, कृष्ण मुरारी, रामशकल गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, रामरज गुप्ता, नीरज गुप्ता आदि ने अपने विचार रखे।
बैठक में जयराम गुप्ता, सुभाष गुप्ता, रामभवन गुप्ता, रामसागर गुप्ता, सोमनाथ गुप्ता, विष्णुदयाल गुप्ता, शत्रुघ्न गुप्ता, अमित गुप्ता, उमेश गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन की एकता और समाज हित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


