
जिले में ग्राम उत्थान शिविर जारी, योजनाओं से लाभन्वित हो रहे ग्रामीण
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधानोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुर, 1 फरवरी।* माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार रविवार को जिले के गिरदावर सर्किल में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर काना राम के निर्देशानुसार अधिकारियों ने आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। इन शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित संबंधित विभागों की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभान्वित किया गया।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक खेमराज मीणा ने बताया कि रविवार को जिले के गिरदारवर सर्किल रवांजना डूंगर, बहरावड़ा खुर्द, बैराड़ा ,बामनवास पट्टी खुर्द, तलावड़ा तथा रायपुर में शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कृषि उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबन्धन एवं पंचायती राज विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए इच्छुक आवेदकों के आवेदन तैयार करवाए गए।
उन्होंने बताया कि इन शिविरों में जनप्रतिनिधियों व संबंधित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया गया। जिले में अभी तक आयोजित शिविरों में 1320 किसानों को कृषि विभाग की तारबंदी के आवेदनों के वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। इसी तरह 404 किसानों को पाईप लाईन, 5199 को फसल बीमा योजना, 28 को बैलों से खेती योजना अंतर्गत प्रोत्साहन राशि के आवेदनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी, 5680 को समर्थन मूल्य की जानकारी, 5605 को कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही 5685 किसानों में मिनी किट वितरण का सत्यापन और 2950 में बीज वितरण का सत्यापन किया गया। शिविर में अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ 1437 सॉयल हैल्थ कार्ड का वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि उद्यानिकी विभाग द्वारा फव्वारा, ड्रिप, प्लास्टिक मल्च इत्यादि योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विपणन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना की जानकारी दी गई। सहकारिता विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि, गैर कृषि 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान योजना, नए कस्टम हायरिंग सैटर के आवेदन तैयार करवाने की जानकारी दी गई। पशुपालन विभाग द्वारा 3,980 पशुओं को प्राथमिक चिकित्सा करते हुए कृमिनाशक औषधि पिलाई। उन्होंने बताया कि फीवर रोग टीकाकरण, 24 पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान व 1008 फर्टीलिटी किट का भी वितरण किया गया। 12,060 किसानों को गौशाला विकास योजना की जानकारी दी गई।
मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का प्रचार-प्रसार किया गया। ऊर्जा विभाग द्वारा पीएम सूर्यघर योजनान्तर्गत पंजीकरण व इसके साथ-साथ राजस्व विभाग ने 14 फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण किया गया। ऊर्जा विभाग द्वारा पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत 382 पंजीकरण, 2005 किसानों को वीबी-जीरामजी की जानकारी, 7 में स्वामित्व कार्ड वितरण, नहरों व खालों की मरम्मत की आवश्यकताओं के 4 प्रकरणों का चिन्हिकरण, युवा स्वरोजगार योजना हेतु 33 आवेदन तैयार करवाये गये।


