Advertisement

पीड़ित किसान परिवार को ₹2 लाख की सहायता*


*ग्राम उत्थान शिविर*
*पीड़ित किसान परिवार को ₹2 लाख की सहायता*
*युवाओं के स्वरोजगार की दिशा में ठोस पहल, 12 आवेदन प्राप्त*
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुर, 1 फरवरी।
जिले में गंगापुर सिटी पंचायत समिति के तलावड़ा गिरदावर सर्किल में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर के दौरान राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है। रविवार को आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के तहत सर्पदंश से दिवंगत बालिका के परिजनों को ₹ 2,00,000 की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। इसी शिविर में 12 युवाओं को स्व रोजगार योजना के तहत ऋण दिलवाने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त किए गए।

गौरतलब है कि पिछले दिनों तलावड़ा निवासी एक किसान परिवार की 14 वर्षीय बालिका की खेत पर कार्य करते समय सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी कृषि पर्यवेक्षक प्रवीण यादव को प्राप्त हुई। उन्होंने सहायक कृषि अधिकारी पिन्टू लाल मीना को इस संबन्ध में अवगत करवाया मृतक की छोटी उम्र के कारण योजना की पात्रता के बारे में संशय दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय किया। मंडी सचिव ममता द्वारा स्पष्ट जानकारी देने पर कि इस योजना में दिवंगत की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होने पर पीड़ित परिवार सहायता के लिए पात्र है, सम्बंधित परिवार से आवश्यक दस्तावेज लिए गए। परिवार से मेडिकल रिपोर्ट, एफआईआर, पंचनामा सहित सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन पत्र तैयार करवाया गया। मंडी सचिव एवं स्टाफ सहित संबंधित विभागों के सहयोग से समस्त प्रक्रिया त्वरित गति से पूरी कर ग्राम उत्थान शिविर में दिवंगत बालिका की माता श्रीमती सुनीता को मुख्यमंत्री की ओर से ₹ 2 लाख का सहायता राशि चेक प्रदान किया गया।
ग्राम उत्थान शिविर में रविवार को ही मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करते हुए 12 पात्र युवाओं के आवेदन तैयार करवाए गए। अब इनके प्रस्ताव बैंक को प्रेषित कर ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक पंकज कुमार मीना ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के एक लाख युवाओं को उद्यमी बनाना है। जिले के 200 युवाओं को रोजगार के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार क्षेत्र में सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना हेतु 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण, 50 हजार रुपये तक की मार्जिन मनी तथा सीजीटीएमएसई शुल्क के पुनर्भरण का प्रावधान है। साथ ही, चयनित लाभार्थियों को राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास बिग द्वारा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
महाप्रबंधक ने जिले के पात्र युवाओं से अपील की कि वे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण में सहभागी बना

Janta Ka Sach News