Advertisement

*जिला कारागार महराजगंज का डीएम व एसपी ने किया औचक निरीक्षण*

*जिला कारागार महराजगंज का डीएम व एसपी ने किया औचक निरीक्षण*

महराजगंज।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जिला कारागार महराजगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सभी बैरकों का गहन निरीक्षण किया तथा बंदियों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जांच के दौरान किसी भी बैरक से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
जेल अधीक्षक द्वारा अधिकारियों को अवगत कराया गया कि कारागार में नियमित रूप से चेकिंग की जाती है तथा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाता है। निरीक्षण के समय जिला कारागार की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि कारागार का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा शातिर किस्म के बंदियों की गतिविधियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखी जाए। साथ ही, समय-समय पर कारागार में निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों की जानकारी उच्च अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए।

*महाराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News