Advertisement

*राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सूचनाधिकार संरक्षण संगठन के क्षेत्रीय कैंप कार्यालय का लखनऊ में उद्घाटन*

*राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सूचनाधिकार संरक्षण संगठन के क्षेत्रीय कैंप कार्यालय का लखनऊ में उद्घाटन*

लखनऊ, 30 जनवरी 2026।
दुबग्गा कानपुर रिंग रोड स्थित बेगरिया गोल्डन हॉस्पिटल परिसर में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सूचनाधिकार संरक्षण संगठन (NHRIPO मानवाधिकार) लखनऊ यूनिट के क्षेत्रीय कैंप कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन संगठन के नेशनल चेयरमैन एस.के. मोदनवाल द्वारा जिला सदस्य अभय गुप्ता एवं जहीर अहमद के सौजन्य से, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मोदनवाल ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह कैंप कार्यालय क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान तथा मानवाधिकारों के हनन की रोकथाम हेतु सक्रिय रूप से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्तियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने एवं उन्हें त्वरित न्याय दिलाने में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, जिससे उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष फ़रहत एजाज़, निजी सचिव सुदेश कुमार तथा अंतरराष्ट्रीय कलाकार व प्रदेश सचिव अनिकेत राज की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी नारायण गुप्ता (जिलाध्यक्ष, ओबीसी सेल), हरिकेश तिवारी (जिला उपाध्यक्ष), कमलेश कुमार (महानगर अध्यक्ष, एससी-एसटी सेल) सहित जिले के अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों की नियुक्ति कर उन्हें संगठन के पहचान पत्र (आई-कार्ड) भी प्रदान किए गए।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह कैंप कार्यालय क्षेत्र में मानवाधिकार जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों को सहयोग उपलब्ध कराने का एक सशक्त केंद्र सिद्ध

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News