
प्रयास इंडिया चैरिटी फाउंडेशन द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को सहायता वितरण
नई दिल्ली।
26 जनवरी 2026, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रयास इंडिया चैरिटी फाउंडेशन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन, दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर तथा गरीब परिवारों को राशन किट वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद वर्ग को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें सम्मानपूर्वक सहयोग प्रदान करना तथा सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देना रहा।
इस गरिमामय कार्यक्रम में श्री धीरेंद्र प्रताप, पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार ने मुख्य अतिथि व
विशेष अतिथि
माननीय डॉक्टर सुरेन्द्र चौधरी एमएलसी
एवं विधायक सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि जितेन्द्र गौड़
ने
भाग लिया
इसके अलावा गाजियाबाद के कार्यकर्ता सुनील यादव
देवेंद्र शर्मा, अध्यक्ष DUCKU,
वीरेंद्र सिंह बिष्ट, समाजसेवी, वार्ड 198 पश्चिम विनोद नगर,
महेंद्र सिंह गुसाईं *उत्तरांचल भ्रात्रि सेवा संस्थान दिल्ली *निगम बौध घाट, वरिष्ठ समाजसेवी, नई दिल्ली एवं
अनुज चौधरी, पार्षद, खोड़ा कॉलोनी बतौर मल उपस्थित रहे।
अतिथियों धीरेन्द्र प्रताप, जितेन्द्र गौड़, सुनील यादव
ने लाभार्थियों को सामग्री वितरित करते हुए प्रयास इंडिया चैरिटी फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की और कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर इस प्रकार के सेवा कार्य समाज को एक सकारात्मक संदेश देते हैं तथा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम की सफलता में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर श्री प्रवीण सिंह सेंगर (सीईओ एवं फाउंडर), श्री राहुल बिष्ट (सीएसआर हेड एवं सोशल मीडिया प्रभारी), श्री दिलीप सिंह खाती (सीएसआर हेड ) अरुण सिंह अधिकारी,कुबेर सिंह बिष्ट,उदय सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।
अंत में प्रयास इंडिया चैरिटी फाउंडेशन ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं, सदस्यों एवं मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार राष्ट्र एवं समाजहित में सेवा कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।


