
*संतकबीर नगर पुलिस ने 121 गुमशुदा मोबाइल को किया बरामद मोबाइल धारकों के चेहरों पर मुस्कान जिला संवाददाता अर्जुन सिंह संत कबीर नगर*
संतकबीर नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए
121 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइल अलग-अलग कंपनियों के हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद व सर्विलांस सेल अमित कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। वहीं,जनपद के प्रभारी सर्विलांस सेल अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पीड़ितों के गुमशुदा मोबाइल फोन को खोजकर बरामद किया। इस कार्रवाई में एक पीड़िता सपना, निवासी मोहल्ला रसूलपुर, मगहर ने बताया कि उनका मोबाइल करीब डेढ़ साल पहले गुम हो गया था, और उन्होंने यह उम्मीद ही छोड़ दी थी कि मोबाइल कभी वापस मिलेगा। लेकिन पुलिस की मेहनत रंग लाई और डेढ़ साल बाद मोबाइल मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। पीड़िता ने संतकबीर नगर पुलिस की जमकर तारीफ की और आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीणा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का मोबाइल चोरी या गुम हो जाता है तो
तुरंत अपने नजदीकी थाना या चौकी पर सूचना दें। साथ ही,
CEIR.GOV.IN पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। मोबाइल बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्विलांस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25,000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। संतकबीर नगर पुलिस का यह प्रयास न केवल सराहनीय है, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है।


