Advertisement

आर्य समाज और युवा शक्ति” विषयक अन्तरराष्ट्रीय वैवनार रविवार को यशपाल यश करेंगे अध्यक्षता ।


“आर्य समाज और युवा शक्ति” विषयक अन्तरराष्ट्रीय वैवनार रविवार को यशपाल यश करेंगे अध्यक्षता ।
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
जयपुर/ दिल्ली, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तीन दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय वैवनार के आखिरी दिन मुख्य सत्र रविवार को दोपहर साढ़े बारह से ढाई वजे तक होगा जिसकी अध्यक्षता वैदिक चिंतक ओउमाश्रय सेवा धाम संस्थापक यशपाल यश जयपुर करेंगे। निराश्रित जन सेवा प़कल्प से पहले यश सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं।यश यज्ञों के वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़े रहे हैं तथा सामाजिक सांस्कृतिक आध्यात्मिक महत्व को समझाते हैं।
केंद्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल आर्य एवं प़ान्तीय अध्यक्ष डॉ प़मोद पाल ने बताया कि इस अवसर पर लगभग सत्रह देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। न्यायमूर्ति सत्य भूषण आर्य योगीराज विश्व पाल जयंत दीप्ति सपरा नरेंद्र देव आर्य हालेण्ड निश्चल याग्निक यू एस ए राधा भारतद्वाज आदि भाग लेंगे।

Janta Ka Sach News