
सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत वन विभाग का फैसल
रणथम्मौर सफारी में मोबाईल फोन पर प्रतिबंध
जनता का सच
रटेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुर रण थम्भौर नेशनल पार्क भ्रमण पर जानेवाले पर्यटक अब सफारी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर सकते बन विभाग ने पार्क भ्रमण के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है । यह निर्णय सर्वोच्च न्यापाल की गाइडलाईन की पालना में लिया गया है
रणथम्मौर बाध परियोजना के उपवन संरक्षक पर्यटन सजीब शर्मा ने बताया कि यह कदम बन्यजीवो की सुरक्षा उनके प्राकृतिक व्यवहार मे हस्त क्षप रोकने और जंगल के शांत वातावरण को बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है । उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से स्पष्ट निर्देश हे कि सफारी के दौरान रील बीडियो और सैल्फी के लिए शौर शरावा तथा जानवरो के बहुत करीब जाने जैसी गतिवि धियो पर रोक लगाई जाए मोबाईल फोन के कारण पर्यटक फोटो और रील बनाने के लिए बन्यजीवो के नज दीक चले जाते है जिससे सफारी गाडिया एक ही स्थान पर जमा हो जाती है ।


