Advertisement

राजस्थान में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट:कोहरा बढ़ाएगा परेशानी, शीतलहर के कारण गिरा पारा* जयपुर


*राजस्थान में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट:कोहरा बढ़ाएगा परेशानी, शीतलहर के कारण गिरा पारा*
जयपुर
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि के बाद बदले मौसम से सर्दी फिर से तेज हो गई है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में आज भी 10 जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है।

शीतलहर के कारण सीकर सहित कई जिलों के दिन व रात के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट हुई है। वहीं, 31 जनवरी से मौसम फिर बदलेगा। केंद्र ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बुधवार को राज्य में कोहरा, धुंध रही और सर्द हवां से तापमान में गिरावट हुई। इससे सुबह-शाम के साथ दिन में भी सर्दी तेज रही। सबसे ज्यादा ठंडा एरिया बुधवार को पाली रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

*कई जिलों में छाया कोहरा*

राज्य में पिछले 24 घंटे में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर के एरिया में कोहरे का असर देखा गया। इन जिलों के अलावा बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी, जोधपुर, नागौर बेल्ट में भी हल्का कोहरा और धुंध रही। इस कारण बुधवार को अधिकांश शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

*31 जनवरी को फिर से शुरू होगा बारिश का दौर*

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में 29 और 30 जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। हालांकि उत्तर-पूर्वी जिलों (बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया) में सुबह कोहरे का असर रहेगा।

सर्द हवा चल सकती है। 31 जनवरी से एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा, जिसके कारण जयपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के एरिया के बादल छाएंगे।

कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ओले गिर सकते है। इस सिस्टम का असर 1 फरवरी को भी पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग के एरिया में रह सकता है।

Janta Ka Sach News