Advertisement

*फरेंदा ब्लॉक सभागार में ग्रामीण सफाई कर्मी संघ के संगठनात्मक चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न*

*फरेंदा ब्लॉक सभागार में ग्रामीण सफाई कर्मी संघ के संगठनात्मक चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न*

शाह आलम निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
फरेंदा/महराजगंज।
फरेंदा ब्लॉक सभागार में आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को ग्रामीण सफाई कर्मी संघ के संगठनात्मक चुनाव शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। यह चुनाव संगठन की एकता, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त उदाहरण बना।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान शाह आलम को ब्लॉक अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। वहीं महामंत्री पद पर राधेश्याम चौरसिया, ब्लॉक कोषाध्यक्ष पद पर नंदलाल गुप्ता तथा संगठन मंत्री पद पर गोविंद सहनी का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए वर्षों से सतत संघर्ष एवं नेतृत्व प्रदान कर रहे जिलाध्यक्ष आदरणीय प्रदुमन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके कुशल मार्गदर्शन में संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
चुनाव कार्यक्रम में जिले के महामंत्री रंजीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे, संगठन मंत्री पारसनाथ यादव एवं संप्रेक्षक पन्नेलाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की गई कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ ग्रामीण सफाई कर्मियों के अधिकार, सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News