Advertisement

*आनंद नगर अंबेडकर तिराहा पर चला वाहन चेकिंग अभियान, नियम उल्लंघन पर काटे गए चालान*

*आनंद नगर अंबेडकर तिराहा पर चला वाहन चेकिंग अभियान, नियम उल्लंघन पर काटे गए चालान*

आनंद नगर स्थित अंबेडकर तिराहा पर यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की जाँच की गई तथा नियमों का पालन न करने पर चालान की कार्रवाई की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और हेलमेट पहनने, वैध लाइसेंस रखने एवं सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की। पुलिस द्वारा बताया गया कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
इस अभियान में उपनिरीक्षक (SI) अजय कुमार वर्मा, कांस्टेबल विनय कुमार मौर्य एवं कांस्टेबल अग्यराम उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

*महाराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News