Advertisement

*तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मौके पर ही तोड़ा दम*

*तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मौके पर ही तोड़ा दम*

सोनौली/महराजगंज। जनपद के सोनौली क्षेत्र अंतर्गत नौतनवा–रतनपुर मार्ग पर सेमरतर चौराहा के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेमरतर चौराहा के समीप पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर तेज गति से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की बाइक का नंबर यूपी 53 बीपी 3339 बताया जा रहा है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
पुलिस द्वारा ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है तथा मामले की जांच की जा रही है।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News