Advertisement

*150 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज*

*150 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज*

महराजगंज | 29 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा बसंत सिंह के पर्यवेक्षण में थाना कोल्हुई पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की तस्करी में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थाना स्थानीय पुलिस व एसएसबी की टीम द्वारा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 29.01.2026 को अभियुक्त आमिर खान पुत्र सफीक, निवासी ग्राम सुकरौली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज (उम्र लगभग 32 वर्ष) को एसएसबी स्तम्भ संख्या 543/04, बहद ग्राम बटईडिहा, थाना कोल्हुई से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक के झोले में दो पन्नियों के अंदर रखी प्रतिबंधित नशीली दवाइयाँ बरामद की गईं।
बरामद माल का विवरण
BUPRENORPHINE Injection IP – 50 एम्पुल
CEREJACK Diazepam Injection IP – 50 एम्पुल
ABBOTT Promethazine Hydrochloride Injection – 50 एम्पुल
कुल बरामदगी: 150 एम्पुल
उक्त बरामदगी के आधार पर थाना कोल्हुई पर मु0अ0सं0 09/2026, धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 73/2022 – धारा 34 भादवि व 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट, थाना सोनौली
मु0अ0सं0 135/2022 – धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट, थाना सोनौली
मु0अ0सं0 244/2023 – धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट, थाना सोनौली
मु0अ0सं0 220/2024 – धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट, थाना सोनौली
मु0अ0सं0 09/2026 – धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट, थाना कोल्हुई
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थाना कोल्हुई पुलिस
व0उ0नि0 सत्य प्रकाश त्रिपाठी
उ0नि0 राजीव कुमार सिंह
उ0नि0 नागेन्द्र कुमार
हे0का0 धीरज दूबे
कां0 विवेक कुमार चौबे
कां0 अमित यादव (द्वितीय)
एसएसबी 66वीं वाहिनी
एएसआई अमित शर्मा
हे0का0 रविन्द्र कुमार दूबे
का0 विक्रम पाल सूर्यवंशी
का0 सर्वेश चौहान
का0 सन्नी ठाकुर
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News