Advertisement

*परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस*

*परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस*

महाराजगंज (आनंद नगर)।
परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, आनंद नगर, महाराजगंज में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत उन्होंने ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम में छात्राओं वैभव नंदिनी, साधना जायसवाल, सृष्टि यादव, रोशनी पासवान, संगीता पासवान एवं रानी चौहान द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। वहीं वैभव नंदिनी एवं विजयलक्ष्मी ने सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत प्रीती निपाठी एवं सोनी चौरसिया ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था। तभी से यह दिन पूरे देश में बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाता है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने कहा कि जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध जनप्रतिनिधि देशवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप कल्याण एवं विकास के लक्ष्यों को प्राप्त कर रहे हैं। जागरूक एवं संवेदनशील नागरिक गणतंत्र की प्रगति यात्रा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।
प्रबंधन सलाहकार श्री आर. वी. यादव ने बताया कि महाविद्यालय प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस को भव्य रूप से मनाता है और देश के योग्य नागरिकों के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वहीं शिक्षा संकाय प्रभारी श्री राम नगीना सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में महाविद्यालयों की अहम भूमिका है, जिसमें यह संस्थान भी निरंतर योगदान दे रहा है।
कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर प्रवक्तागण डा. यशवंत सिंह, डा. श्रीदयाल वर्मा, डा. पुष्पा पांडे, डा. मुकुलेश्वरी गुप्ता, डॉ. प्रमोद चौरसिया, डॉ. चन्दजीत वरुण, डॉ. भास्कर श्रीवास्तव, डा. अभिमन्यु शर्मा, के.पी. सिंह, अरुण कुमार सिंह, घनश्याम सिंह, वंशदीप मौर्य, संजय विश्वकर्मा, अजय पांडे, अश्वनी सिंह, जमुना निषाद, राजेश सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

‎*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News